पांकी में चौरसिया मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पांकी में चौरसिया मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पांकी के कर्पूरी चौक पर चौरसिया मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का उद्घाटन पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिटू सिंह ने फीता काटकर किया। दुकान के उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर दुकान के प्रोपराइटर पंकज चौरसिया ने अतिथियों का फूलमाला एवं बुके देकर स्वागत और सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने दुकान के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चौरसिया मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के खुलने से पांकी बाजार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित सामान खरीदने की सुविधा मिलेगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, उपप्रमुख अमित चौहान, मुखिया संघ के अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, पांकी मुखिया प्रेम प्रसाद, नेहाल अंसारी, रफीक अंसारी, पूर्व प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, मनोज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे


