कांडी में टीवीएस भगवती ऑटो शोरूम का शुभारंभ, वाहन खरीदने पर हेलमेट और 5 लीटर पेट्रोल मुफ्त
कांडी में टीवीएस भगवती ऑटो शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन करते प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, बीडीओ राजेश कुमार, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह एवं अन्य अतिथि।
कांडी, गढ़वा। कांडी प्रखंड मुख्यालय में दोपहिया वाहन खरीदने वाले लोगों को अब बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की गई है। रविवार को बिजली ग्रिड के समीप मुखिया विजय राम के आवास में टीवीएस भगवती ऑटो, कांडी नामक शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, कांडी मुखिया विजय राम एवं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व विद्वान पंडित ललित नारायण चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
शोरूम के प्रोपराइटर देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उचित कीमत पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि भगवती ऑटोमोबाइल में ग्राहकों को कम मुनाफे पर वाहन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि उचित कीमत पर अधिक बिक्री होने से व्यवसाय को भी लाभ मिलेगा और ग्राहकों को भी राहत मिलेगी। इसी सोच के साथ शोरूम का संचालन किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों की मांग और जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा उन्हें बेहतर सेवा देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि शोरूम से वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को उपहार स्वरूप एक हेलमेट और पांच लीटर पेट्रोल मुफ्त दिया जाएगा।
शोरूम खुलने से कांडी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दोपहिया वाहन खरीदने के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। स्थानीय स्तर पर वाहन खरीदने की सुविधा मिलने से लोगों को दूसरे शहरों का रुख करने की जरूरत भी कम हो सकती है। शोरूम प्रबंधन ने ग्राहकों को सुविधाजनक सेवा देने और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।
उद्घाटन समारोह में प्रखंड समन्वयक उमंग पांडेय, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि कांडी-डुमरसोता नीरज सिंह, डुमरसोता उपमुखिया पप्पू सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार सहित विजय सोनी, उदय पांडेय, गिरीश्वर सिंह, कुंदन सिंह, सतीश कुमार पांडेय, हरि प्रसाद विश्वकर्मा, गिरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, लड्डू सिंह, विशाल कुमार, जितेंद्र सिंह, पिंटू सोनी, हरि प्रसाद शर्मा, नीरज पांडेय, प्रभात बैठा, रविरंजन सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

