पंजाब में दो बाइक की भिड़ंत, दो स्टूडेंट समेत तीन की मौत

0
47f943279ce139e530ec1caf8a8ed366c6d4f0f393cbb750a3160124dee478ee

पंजाब में बाइक की भिड़ंत, दो स्टूडेंट समेत तीन की मौत, एक जख्मीबरनाला।। गांव घुन्नस के पास दो बाइक की टक्कर में दो छात्रों सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। तपा से ट्यूशन पढ़ने आ रहे दो छात्र धरमप्रीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह और दमनप्रीत सिंह पुत्र नायब सिंह निवासी घुनस की मोटरसाइकिलों से सीधी टक्कर हो गई।

हादसे में शिवराज सिंह पुत्र जगसीर सिंह, गुरदीप सिंह पुत्र स्व. जगदेव सिंह, दमनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी घायलों को मिनी सहारा क्लब की एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल तपा में एडमिट करवाया गया, मगर छात्र धर्मप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल हुए शिवराज सिंह बसी तपा की आदेश अस्पताल भुच्चो में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना का पता चलते ही तपा थाना प्रमुख गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मालूम हो कि ये सभी बच्चे नाबालिग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *