मुखिया ने श्रमदान कर किया छठ घाट की साफ सफाई
मुखिया ने श्रमदान कर किया छठ घाट की साफ सफाई
सिमरिया : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के गोवा गांव स्थित छठ घाट की साफ सफाई किया गया। घाट की साफ सफाई बन्हे मुखिया सुधीर सिंह ने श्रमदान कर किया। वही मजदूरों के माध्यम से तलाब में गंदगी और झाड़ियों को साफ किया गया। जबकि छठ घाट जाने वाली सड़क को श्रमदान कर मरम्मत कर छठव्रतियों के लिए सुविधा जनक बनाया। मुखिया सुधीर सिंह ने बताया कि सड़क के माध्यम से छठ व्रतियों को छठ घाट पर आने जाने में सुविधा होगी।जबकि घाट में पूजा अर्चना धूमधाम से किया जाएगा।बता दें कि मुखिया सुधीर सिंह प्रत्येक वर्ष छठ व्रतियों के लिए सभी सुविधाएं के लिए ततपर रहते है।
