मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर झारखंड क्रांति मंच का हमला, शत्रुघ्न शत्रु ने लगाए गंभीर आरोप
मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन “संघ सेवा से लोकतंत्र के संहार तक” की यात्रा: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पीएम मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन आर०एस०एस० की सेवा से लेकर भारत में लोकतंत्र व भाईचारे के संहार तक की यात्रा के लिए इतिहास में काले अक्षरों में जाना जाएगा।
बयान में उन्होंने कहा है कि देश की राजनीति को संघ की तंग विचारधारा में ढालने का अथक प्रयास करनेवाले सबसे घटिया पीएम के रूप में मोदी देश की अर्थनीति,गृहनीति,विदेशनीति समेत पूरी राजनीति को कार्पोरेट के चरणों में सौंपकर देश की जनता को धर्म व जाति की नफरती दिवारों में बांटकर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के माध्यम से 13 करोड़ लोगों का नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए डपोरशंखी तानाशाह के रूप में जाने जायेंगे?
भारत में मोदी का कार्यकाल संविधान व लोकतंत्र के क्रुर हत्यारे व परलोकतंत्र के ढोंगी पूजारी जो संस्थानिक रुप से अयोध्या के राम मंदिर तक को लूटवाने में सारे रिकॉर्ड तोड़वाते रहे हैं ,के रूप में जाना जाएगा।
भारत के संसदीय इतिहास का यह झूठलर अलोकतांत्रिक, अवैज्ञानिक, अतार्किक,अलौकिक मुर्खता का विश्वगुरु बनकर भारत की प्रतिष्ठा को गारत में मिलाने के लिए 18-18 घंटे काम करके अपने नेतृत्व में 2047-50 तक पीएम बनै रहने की जीजिविषा पाल रखा है।संघ के बाकी बुजुर्गों को मार्गदर्शक मंडल में भेजनेवाले इस महामानव को अंधभक्तों ने दधिचि की तरह अपनी जवानी भेंट कर दी है।

