10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का असर, राजधानी समेत 9 प्रमुख ट्रेनें रद्द होने की खबर
10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन का असर अब रेल यात्रियों पर भी पड़ सकता है। प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। इसी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।
रेलवे के आदेश के मुताबिक, सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द किया जाएगा। इनमें राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, प्रयागराज एक्सप्रेस और लखनऊ मेल जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
इन प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा असर:
मुंबई राजधानी एक्सप्रेस (22221)
तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309)
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393)
प्रयागराज एक्सप्रेस (12417)
लखनऊ मेल (12429)
मगध एक्सप्रेस (20801)
शिवगंगा एक्सप्रेस (12559)
मेवाड़ एक्सप्रेस (12964)
गोंडवाना एक्सप्रेस (22181)
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह: स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस NTES या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें, ताकि आपकी यात्रा बाधित न हो।

