सरयू राय ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से की मुलाकात

.जमशेदपुर…झारखंड के पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने असम पहुँचे जहाँ उन्होंने असम के गुवाहाटी स्थित माँ कामख्या मंदिर के दर्शन-पूजन किए और उसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से मुलाकात की।

वीओ 1…उन्होंने सबसे पहले नीलांचल पहाड़ी पर स्थित शक्तिपीठ माँ कामख्या देवी के दर्शन, पूजन और आराधना की। मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान भोलेनाथ (शिव) का भी स्पर्श-पूजन और दर्शन किया। उन्होंने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (@roysaryu) पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा — “गुवाहाटी में मॉं कामख्या का दर्शन और पूजन हुआ. आराधना हुई. मंदिर प्रांगण में अवस्थित भगवान भोले शंकर का स्पर्श पूजन, दर्शन किया।….मैं बता दूँ मां कामख्या असम और पूरे पूर्वोत्तर की प्रमुख शक्तिपीठ है। कई राजनेता और श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते रहते हैं।…माँ कामख्या दर्शन के बाद सरयू राय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात किया, विभिन्न सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई. गत विधानसभा चुनाव के बाद उनके साथ पहली भेंट थी।