गिरिडीह में शारदीय नवरात्र की तैयारी, 11 अक्टूबर से शुरू होगा नौ दिवसीय आयोजन
अखिल विश्व गायत्री परिवार, गिरिडीह की ओर से गायत्री शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह ने की।
गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ नवरात्र कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसका समापन 19 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ से होगा।
नवरात्र में भाग लेने वाले परिजन मनुष्य मात्र के उज्ज्वल भविष्य एवं विश्व शांति के लिए नौ दिनों में 24,000-24,000 गायत्री महामंत्र का जप करेंगे।
गोष्ठी में भागीरथ प्रसाद सिंह, वरूण कुमार, बी.के. झा, संदीप कुमार, हरेंद्र प्रसाद चौधरी, बासुकीनाथ राय, सहदेव प्रसाद कुशवाहा, तुलसी पंडित, प्रियमंदा चौधरी, उर्मिला बरनवाल, सुमन गुप्ता, कविता कंधवे और वीणा गुप्ता सहित दर्जनों श्रद्धालुओ ने भाग लिया।

