इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बड़ा दावा, ₹268 से घटकर ₹8 प्रति GB हुआ इंटरनेट डेटा

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि भारत में इंटरनेट डेटा की कीमत दुनिया में सबसे कम है। 2014 में जहां 1GB डेटा की कीमत ₹268 थी, वहीं अब यह घटकर करीब ₹8 प्रति GB रह गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के कोने-कोने तक 5G पहुंच चुका है और देश में 5.5 लाख 5G बेस स्टेशन लगाए जा चुके हैं। 2014 में प्रति यूजर मासिक डेटा खपत सिर्फ 0.26GB थी, जो अब बढ़कर 36GB हो गई है।

पीएम मोदी ने साइबर अपराध से निपटने के लिए वैश्विक फ्रेमवर्क बनाने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से कॉल, मैसेज और डिजिटल पेमेंट को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

पीएम मोदी ने कहा कि सस्ते डेटा और मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से भारत का गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स और कंटेंट क्रिएशन सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।