प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, पलामू के 5 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मेदिनीनगर, 08 अक्टूबर 2026।
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद काशिफ रज़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 25 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें पलामू जिले के पांच नेताओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मुमताज अहमद खान को प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डाल्टनगंज-भंडारिया विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह चेरो को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं, इंजीनियर नागमणि रजक को प्रदेश मुख्य संगठन सचिव सह प्रवक्ता बनाया गया है। राम कुमार रवि को प्रदेश वरीय सचिव सह आईटी सेल प्रभारी तथा त्रिपुरारी सिंह चेरो को प्रदेश महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है।
अन्य नियुक्तियों में मधुसूदन कुमार को मुख्य महासचिव, सिराजुद्दीन खान को वरीय महासचिव, प्रभुनाथ बौद्ध को महासचिव सह प्रवक्ता तथा परवेज शहज़ाद को महासचिव सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कई नेताओं को महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद काशिफ रज़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।
इंजीनियर नागमणि रजक ने प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पलामू के कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वे नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने तथा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
निवेदक: इंजीनियर नागमणि रजक
प्रदेश मुख्य संगठन सचिव सह प्रवक्ता
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), झारखंड