हरिहरगंज में आज तीसरा उर्स मुहदिसे जलील, देशभर से उलमा-ए-कराम और शायर होंगे शामिल

पलामू संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता
हरिहरगंज/पलामू । नगर पंचायत हरिहरगंज के वार्ड नंबर-1 सतगांव मोहल्ले मे ं आज तीसरा उर्स मुहदिसे जलील का आयोजन धूमधाम से किया जायेगा। उर्स को लेकर आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणो ं द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस े लेकर आयोजक कर्ता डॉ रिजवान, अजमल हुसैन, इसरार आलम, डॉ सोहेल, प्रमोद कुमार रवि, नगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, वार्ड नंबर-1 के पार्षद महताब आलम, रेयाज युनुस, अब्बास, आदिल, अफसर, कमाल, मौलाना युसूफ मिस्बाही, मौलाना सलाउद्दीन सहित कई लोगों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से उलमा-ए-कराम एवं शायर-ए-इस्लाम शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में अजीज-ए-मिल्लत सरबराह-ए-आला अल जामियातुल अशरफिया, मुबारकपुर (उत्तर प्रदेश), नईमुल हुदा गया (बिहार), मुफ्ती खालिद अयूब, चेयरमैन ऑफ उलमा-ए-हिंद (राजस्थान), शायर-ए-इस्लाम अमजद रजा भागलपुर, सिब्तेन रजा अजीमाबादी समेत अन्य गणमान्य लोगों के तशरीफ लाने की जानकारी दी गयी है। आयोजकों ने बताया कि उर्स मे ं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं जायरीनो ं के पहुंचन े की संभावना है। इस े देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाए ं सुनिश्चित करने के लिए विशेष