विश्व मूक-बधिर दिवस पर विचार गोष्ठी, पलामू में जनगणना और आवासीय विद्यालय की उठी मांग

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा द्वारा कचहरी परिसर मे विश्व मूक दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कि संचालन संजय कुमार ने किया सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा है विश्व मूक बघीर दिवस प्रतिवर्ष 26 सितम्बर को मनाई जाती हैं। विश्व बघीर संघ डब्लू एफ डी ने वर्ष 1958 से विश्व बघीर दिवस की शुरुआत की इस दिन बघीरो के सामाजिक आर्थिक एवम् राजनीतिक अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के साथ ही साथ समाज और देश में उनकी उपयोगित के बारे में बताया जाता हैं भारत में मूक बघीरो की संख्या 13 लाख एवं झारखंड में इसकी संख्या 13 हजार है। यह आकड़ा पुराना है। पलामू मे वर्षों से मूक बघीरो एवं विकलांगो की जनगणना नहीं हो सकी हैं जिससे विकलांगो असंतोष है इसकी सही संख्या का आकड़ा पता नहीं चल सका उपायुक्त पलामू मूक बघीरो एवं विकलांगो की जनगणना कराए ताकि उनलोगो का हक अधिकार मिल सके पलामू में मूक बघीरो के लिए एक आवासीय विद्यालय खोला जाए। मेदिनीनगर में वर्षो से बंद विकलांग आवासीय विद्यालय खोला जाए। यह विद्यालय विकलांगो के लिए वरदान था इस अवसर पर विनय राम, संजय मिस्त्री, संतोष विश्वकर्मा, जयपाल मोची, अनिल राम, विजय राम, शिवनारायण साव ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। रामनरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।