बरवाडीह से मुंबई रवाना हुई कराटे टीम, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

बरवाडीह। अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए मुंबई रवाना हुई कराटे टीम।

बरवाडीह से खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है।
अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लातेहार जिले की कराटे टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है।

इस प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभावान कराटे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टीम के साथ कुछ अभिभावक भी मुंबई के लिए रवाना हुए हैं, ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जा सके।

प्रतियोगिता में रेफरी एवं जज की जिम्मेदारी सेन्सेई मदन लाल को सौंपी गई है, जबकि टीम कोच के रूप में जंग बहादुर सिंह टीम के साथ रहेंगे।

टीम में ST क्लारेट स्कूल के खिलाड़ी शिवांश चौहान, आरूष राज, कृष्णा कुमार और गौरव कुमार शामिल हैं।

वहीं चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल, छिपादोहर से किशन कुमार, आर्यन गुप्ता और ईशान अतुल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए हैं।

खिलाड़ियों के मुंबई रवाना होने पर अभिभावकों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लातेहार जिले और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।

You may have missed