दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, सुदिव्य कुमार सोनू के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, सुदिव्य कुमार सोनू के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कार्यालय में रविवार को वार्ड नंबर 12 के शीतलपुर इलाके के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। विशाल रवानी के नेतृत्व में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता लेते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने की बात कही।

इस मौके पर युवाओं ने कहा कि झामुमो की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया है। सदस्यता ग्रहण करने वाले कुछ युवाओं ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

झामुमो महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, जिला सह सचिव दिलीप रजक, अभय सिंह, अंकित सहाय, अनुभव सिंह, राकेश गुप्ता और अजीत सिन्हा ने नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

पार्टी में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करेंगे। साथ ही झामुमो को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रंजीत रवानी, सूजल कुमार, रवि शर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, उदयकांत वर्मा, मनोज कुमार, आकाश कुमार, धीरज सिन्हा, राजेश महतो, मोनू कुमार समेत अन्य युवा शामिल थे।