झारखंड की हसीन वादियों में दौड़ी वंदे भारत, रेल मंत्री ने शेयर किया शानदार वीडियो

झारखंड की हसीन वादियों में दौड़ी वंदे भारत, रेल मंत्री ने शेयर किया शानदार वीडियो

रांची। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत ट्रेन का एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड की हरी-भरी वादियों के बीच बरकाकाना-रांची रेल लाइन से गुजरती नजर आ रही है। पहाड़ियों और घने हरियाली से घिरे रेल मार्ग पर तेज रफ्तार से गुजरती ट्रेन का खूबसूरत नजारा लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

वीडियो में झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक रेल सेवा का शानदार मेल देखने को मिल रहा है। पहाड़ों के बीच से गुजरती वंदे भारत ट्रेन का दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। रेल मंत्री द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में झारखंड की खूबसूरत भौगोलिक छटा भी नजर आ रही है।