दुर्गा प्रसाद जौहरी लगातार 12वीं बार बने केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष

दुर्गा प्रसाद जौहरी लगातार 12वीं बार बने केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष

मेदिनीनगर, 20 सितंबर। श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति, पलामू की वार्षिक बैठक रविवार को सदर अस्पताल रोड स्थित दुर्गा मंडप में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से दुर्गा प्रसाद जौहरी को लगातार 12वीं बार महासमिति का अध्यक्ष चुना।

बैठक की शुरुआत में दुर्गा प्रसाद जौहरी ने पिछले वर्ष आयोजित दुर्गापूजा का आय-व्यय विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। आय-व्यय विवरण पर चर्चा और अनुमोदन के बाद पिछली कार्यसमिति को विधिवत भंग कर दिया गया। इसके बाद नई कार्यसमिति के गठन को लेकर सदस्यों के बीच विचार-विमर्श किया गया।

सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक बार फिर दुर्गा प्रसाद जौहरी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही आगामी दुर्गोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में पूजा-अर्चना, आयोजन की व्यवस्थाओं, विभिन्न पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय तथा दुर्गोत्सव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि मां दुर्गा का महापर्व पलामू की धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता के अनुरूप आयोजित किया जाना चाहिए।

बैठक में नवीन तिवारी, बबलू गुप्ता, सोनू सिंह नामधारी, बीएम पांडेय, सतीश तिवारी, अरविंद अग्रवाल, संदीप दास, संजय राज, रूपा सिंह, सतीश जौहरी, बिल्लू तिवारी, प्रेम शंकर गुप्ता, हेमंत सिंह, अभिषेक तिवारी, किरण अग्रवाल, आकाश कुमार, विनीत पांडेय, शुभम प्रसाद, श्यामजी चौधरी, संजय पासवान, मंजू गुप्ता, लीलावती देवी, राज वर्मन, संजय गुप्ता, उषा माखड़िया, यश वंशल, रंजीत चंद्रवंशी, प्रभात अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र सोनी, कमल गुप्ता, शोभा देवी, सोनू गुप्ता और मनीष मिश्रा सहित शहर की विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे।