जय मां शेरावाली संघ की बैठक, सुनील कुमार 10वीं बार सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष
जय मां शेरावाली संघ की बैठक आयोजित: सुनील कुमार सर्वसम्मति से 10वीं बार बने अध्यक्ष
गढ़वा — जय मां शेरावाली संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के संयोजक आशीष कुमार सोनी (उर्फ दौलत सोनी) एवं रविंद्र जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुई।
बैठक के दौरान संघ के 10वें वर्ष की भव्य दुर्गा पूजा के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सुनील कुमार को 10वीं बार संघ का अध्यक्ष चुना गया। सुनील कुमार के अध्यक्ष बनने पर संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और आगामी पूजा उत्सव को और अधिक भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संघ के संयोजक आशीष कुमार सोनी (उर्फ दौलत सोनी) ने अपने संबोधन में कहा, “10वें वर्ष का यह दुर्गा पूजा महोत्सव हम सभी के लिए अत्यंत खास है और संघ के सभी सदस्य मिलकर इसे ऐतिहासिक एवं अलौकिक बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।”
बैठक में नवगठित कमेटी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई:
अध्यक्ष: सुनील कुमार
संरक्षक: संत कुमार गुप्ता,मुकेश कुमार कुशवाहा,शिवम गुप्ता,संजय पासवान,जुम्मन शाह,भारत पासवान,विजय सोनी,सुधीर गुप्ता,अजीत गुप्ता,विकास तिवारी,अभिषेक मेहता
उपाध्यक्ष: चंदन गुप्ता,राहुल कुशवाहा,बलवंत सोनी,रवि रंजन मेहता,मुकेश दास
सचिव: विशाल कुमार गुप्ता, पंकज विश्वकर्मा
कोषाध्यक्ष: आनंद कुमार
मीडिया प्रभारी: लक्की मद्धेशिया,नैतिक कश्यप
मंत्री: संदीप कुमार,उज्जवल गुप्ता,राहुल टाइगर,रोहित कुमार,रंजन कुमार,शिवम कुमार, गोलू (अयोध्या साउंड), पवन सोनी
पूजा प्रभारी: उत्तम गुप्ता
संगठन मंत्री : रोहित साव
कार्यालय मंत्री: अनमोल सोनी,रतन सोनी
बैठक के अंत में 10वें वार्षिक पूजा महोत्सव को ऐतिहासिक एवं आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।




