राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले इंदौर में पोस्टर वार, लगे ‘झूठ की गूंज’ के होर्डिंग
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पोस्टर पॉलिटिक्स तेज हो गई है. शहर के गीता भवन, पलासिया, विजयनगर, भंवरकुआं समेत कई इलाकों में राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों पर ‘झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय’ लिखा गया है।
राहुल गांधी आज शाम छात्रों से संवाद करेंगे। इसी कार्यक्रम के जवाब में शहर में ‘छात्रों की गूंज’ के मुकाबले ‘झूठ की गूंज’ का नारा पोस्टरों के जरिए सामने आया है।

