गिरिडीह से कोलकाता के लिए सीधी ट्रेन सेवा की उम्मीद, दुर्गा पूजा से पहले शुरू होने की चर्चा

गिरिडीह। जिलेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गिरिडीह से कोलकाता के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा से पहले इस नई रेल सेवा के पटरी पर दौड़ने की उम्मीद है। इससे गिरिडीह के यात्रियों को कोलकाता आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से व्यापार, रोजगार और शिक्षा के सिलसिले में कोलकाता जाने वाले लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से गिरिडीह को कोलकाता से सीधी रेल कनेक्टिविटी देने की मांग उठती रही है।