बिहार शरीफ में काजल राघवानी को देखने उमड़ी भीड़, अभिनेत्री की कार का शीशा टूटा
बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ से भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचीं काजल राघवानी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और अभिनेत्री की गाड़ी को घेर लिया। जानकारी के मुताबिक, भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने हाथ और ईंट से कार पर हमला कर दिया, जिससे उनकी फॉर्च्यूनर का शीशा टूट गया। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि शोरूम संचालक की सूझबूझ से काजल राघवानी को सुरक्षित तरीके से वहां से निकाला गया। इसके बाद ड्राइवर ने तेजी से कार को मौके से बाहर निकाल लिया।

