विश्वकर्मा पूजा विसर्जन के दौरान मारपीट, गाना बजाने को लेकर विवाद
विश्वकर्मा पूजा विसर्जन के दौरान मारपीट, गाना बजाने को लेकर विवाद
कांडी/गढ़वा। भरत पहाड़ी गांव में विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान रात करीब 8 बजे गाना बजाने को लेकर विवाद उत्पन्न होने की सूचना है। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें विश्वकर्मा पूजा समिति के सचिव अरुण कुमार, पिता बुधन राजवार के घायल होने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के दौरान भूटान राजवार और उमेश राजवार पर मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसी दौरान अरुण कुमार के सिर में चोट लगने की बात कही जा रही है।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, घटना के संबंध में किसी पक्ष की ओर से की गई शिकायत, मारपीट के वास्तविक कारण तथा आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि अथवा विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई थी। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि संबंधित पक्षों और पुलिस के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

