मेराल के छात्र आशीष ने रोड साइकिलिंग में जीता गोल्ड, झारखंड में हासिल किया पहला स्थान
झारखंड राज्य साइकलिंग संघ द्वारा धनबाद में आयोजित 13वीं झारखंड राज्य स्तरीय रोड साइकिल प्रतियोगिता में मेराल के छात्र आशीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। धनबाद में 17 एवं 18 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 280 प्रतिभागी शामिल हुए थे।मेराल निवासी रामसहाय शाह का पुत्र आशीष मेराल प्लस टू उच्च विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र है जिसने सब जूनियर वर्ग के12 किलोमीटर रोड साइकिल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त गोल्ड मेडल जीता। आशीष की उपलब्धि से उसके घर परिवार विद्यालय तथा मेराल गढ़वा के लोग काफी प्रसन्न है तथा लोगों ने आशीष के बेहतर भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालता पटेल शिक्षक मनोज चौधरी शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी वकील कुमार तिवारी अनिल कुमार ओझा के साथ-साथ झारखंड के महासचिव शैलेंद्र पाठक जिला साइकिलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने आशीष को बधाई दी। शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि आशीष से पढ़ाई के साथ-साथ है खेलकूद के क्षेत्र में भी काफी रुचि रखता है।

