पर्ची निकालने के बावजूद भी राशन नहीं देनेवाले बाना के डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग: झारखण्ड क्रांति मंच

पर्ची निकालने के बावजूद भी राशन नहीं देनेवाले बाना के डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग: झारखण्ड क्रांति मंच

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने ग्रामीणों की शिकायत पर बाना ग्राम का दौरा कर जन वितरण प्रणाली के अमन स्वयं सहायता समूह पर उपभोक्ताओं को पर्ची निकालने के बावजूद भी राशन नहीं देने पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए उपायुक्त पलामू से इस मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि तीन महीने के राशन उठाव का सरकार के अग्रीम आदेश के बावजूद भी जन वितरण प्रणाली के दुकान से राशन का गायब हो जाना जांच का विषय है।
बयान में उन्होंने कहा है कि सरकार को जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को सम्मानजनक मानदेय भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित कर हर हाल में निर्धारित मात्रा में उपभोक्ताओं को राशन की आपूर्ति सुनिश्चित कराना चाहिए। पलामू में नये डीएसओ व नावाबाजार प्रखण्ड के आपूर्ति पदाधिकारी के पदस्थापन के बावजूद भी राशन का गबन हो जाना चिंता का विषय है।अगर दो दिनों के अन्दर उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ बाना ग्राम के नुरे आलम, सुल्तान अहमद व झारखंड क्रांति मंच के नावाबाजार प्रखण्ड अध्यक्ष व रबदा ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य संतोष राम आदि कई लोग उपस्थित थे।