सरायकेला में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात पर दिए निर्देश

सरायकेला में आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और एसपी मनोज स्वर्गियारी मुख्य रूप से मजूद रहें।

वीओ 1…..उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों तथा पूजा समिति सदस्यों की उपस्थिति में आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा, अग्निशमन एवं विसर्जन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पूजा समितियों से साफ-सफाई, सड़क एवं विद्युत व्यवस्था, अवैध पार्किंग एवं विसर्जन घाटों से संबंधित सुझाव आमंत्रित किए गए। प्राप्त सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। अवैध शराब पर नियंत्रण, ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान, प्रमुख स्थलों पर CCTV एवं देर रात तक पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पूजा समितियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।