पचंबा में जीवित महिला का नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप, जांच की मांग को थाना पहुंचे सैकड़ों लोग
पचंबा थाना क्षेत्र के वार्ड-2, भाग संख्या-4 में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जीवित महिला का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी के बाद मंगलवार को सैकड़ों स्थानीय लोग पचंबा थाना पहुंचे और जांच व कार्रवाई की मांग की। शाहिदा खातून ने थाना में आवेदन देकर कहा कि वह जीवित हैं और वर्तमान पते पर रह रही हैं, इसके बावजूद उनका नाम हटाने का प्रयास किया गया। झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत पार्टी के नेता भी थाना पहुंचे। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वार्ड-2 के करीब 25 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 दिए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

