मनिका: बसपा नेताओं के द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

मनिका: बसपा नेताओं के द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

मनिका- मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर में बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हरदयाल सिंह की नेतृत्व में एक दिवस की धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी युगल किशोर राम मुख्य रूप से मौजूद थे। वही धरना में उपस्थित वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भूमिहीन दलित- आदिवासी परिवारों को भूमि एवं आवासीय पट्टा वर्षों से बसे गरीब परिवारों को उनके कब्जे वाली पात्र भूमि का वैधानिक अधिकार दिलाया जाए। तथा भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराई जाए। आगे उन्होंने कहा कि जिन गांवों- टोला बस्तियों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है वहां प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराई जाए। तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं गरीब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, आदिवासी- दलित बहुल क्षेत्रो में विद्यालयों की स्थिति सुधारी जाए और शिक्षकों की कमी दूर हो। छात्रवृत्ति, छात्रावास और अन्य शैक्षणिक सुविधाए समय पर मिले। इस दौरान दिलेश्वर सिंह चेरो, प्रभु दयाल सिंह खरवार, मोहन सिंह, रंजन कुमार सिंह चेरो, धर्मेंद्र सिंह, सीताराम सिंह खरवार, दशरथ भुईया, बाबूलाल सिंह, शिवनाथ सिंह, सुशीला देवी, सोनिया देवी समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।