गिरिडीह पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, निर्भय शाहाबादी की पत्नी के निधन पर जताया गहरा शोक

गिरिडीह पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, निर्भय शाहाबादी की पत्नी के निधन पर जताया गहरा शोक

गिरिडीह। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
रघुवर दास ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की।
उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
इस मौके पर शोकाकुल परिवार के साथ मौजूद लोगों ने भी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।