दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हुआ दसकर्म, पुत्र श्रेयस ने निभाई धार्मिक रस्में
गिरिडीह। झारखंड सरकार के दिवंगत कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू का आज दसकर्म किया गया। पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनके पुत्र श्रेयस ने पिता का दसकर्म के श्राद्ध कार्यक्रम को संपन्न कराया।
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद से गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धांजलि सभाओं का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न समाज, झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

