चतरा में ACB का बड़ा एक्शन, घूस लेते राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद गिरफ्तार
चतरा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी का बड़ा एक्शन, घूस लेते राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद रंगे हाथ गिरफ्तार
कार्यालय में दस्तावेज खंगाल रही टीम, मचा हड़कंप
महफ़ूज़ आलम/चतरा:
चतरा : चतरा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी भवन में छापेमारी करते हुए एसीबी की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को कथित रूप से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सतीश प्रसाद के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, राजस्व संबंधी कार्य के एवज में कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी हजारीबाग की टीम ने मामले का सत्यापन किया और मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। इसी दौरान कर्मचारी को कथित रूप से घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम प्रखंड परिसर स्थित आरोपी कर्मचारी के कार्यालय में दस्तावेजों कि जांच कर रही है। टीम द्वारा कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों, संबंधित अभिलेखों और अन्य कागजातों को खंगाला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है। हालांकि, रिश्वत की रकम कितनी थी और किस काम के एवज में इसकी मांग की गई थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि एसीबी की विस्तृत कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी

