झारखंड में ₹150 करोड़ के कथित ट्रेजरी स्कैम पर सियासी घमासान, BJP ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रांची। झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ट्रेजरी स्कैम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने हेमंत सोरेन सरकार पर घोटाले को दबाने और जांच को छोटे कर्मचारियों तक सीमित रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग, बोकारो, रांची, देवघर, पलामू, गोड्डा, जमशेदपुर, रामगढ़ और चाईबासा समेत कई जिलों के कोषागारों में अनियमितता सामने आई है। भाजपा का दावा है कि इतनी बड़ी राशि की अवैध निकासी वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी और निगरानी के बिना संभव नहीं है। पार्टी ने SIT और CID जांच का दायरा बढ़ाकर बड़े अधिकारियों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। साथ ही तत्कालीन और वर्तमान SP तथा वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की जवाबदेही पर भी सवाल उठाए गए हैं।