Loविधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग, अधिकारियों के अशिष्ट व्यवहार पर भी हो कार्रवाईg inSign up for free

रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों द्वारा विधायकों से अशिष्ट व्यवहार, पत्रों की अनदेखी, फोन नहीं उठाने और जनहित के मामलों को जानबूझकर लंबित रखने को भी विशेषाधिकार हनन के दायरे में शामिल करने का सुझाव दिया है। मंत्री ने विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली में आवश्यक संशोधन की मांग की। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्था एकतरफा नहीं होनी चाहिए। यदि कोई विधायक अधिकारी से दुर्व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान हो। उनका कहना है कि इससे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सम्मान, जवाबदेही और बेहतर समन्वय बढ़ेगा