हजारीबाग जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

हजारीबाग जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
बैठक में संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में हजारीबाग जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया गया । रविवार को देर संध्या तक चली इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो. जबीर जी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी जी द्वारा चलाए जा रहे “ छात्रों की गूंज ” अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाने पर जोर दिया । उन्होंने SIR जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से उठाने तथा राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को जनहित में जन-जन पहुंचाने का अह्वान किया । वहीं जिला अध्यक्ष मो. जबीर ने जिले के युवा साथियों को कईशआवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही । प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुंदरम जायसवाल ने युवा कांग्रेस हजारीबाग को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया । वहीं राज्य सचिव सह हजारीबाग जिला सह प्रभारी गुलाम मुन्तक़ा ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने तथा ग्रामीण इलाकों में संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल राज, प्रदेश महासचिव मनोहर यादव, पूनम यादव, खुर्शीद आलम एवं प्रदेश सचिव विक्की कुमार जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार, जिला महासचिव दानिश अहमद, शाहनवाज अख्तर, तथागत विजित, जिला मीडिया प्रभारी सह सदर प्रखंड अध्यक्ष मो. शाबान रज़ा, सदर विधानसभा अध्यक्ष माशूक रज़ा, मांडू विधानसभा अध्यक्ष शेख मोहम्मद कैफ रज़ा, बरही विधानसभा अध्यक्ष मनजीत यादव, बड़कागांव विधानसभा अध्यक्ष असीम अरशद, बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष संगीता कुमारी, बरही विधानसभा उपाध्यक्ष फिरदोश खान, सदर प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुशवाहा, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष मो. आसिफ, पदमा प्रखंड अध्यक्ष गुलाम अली वारसी, बरही प्रखंड अध्यक्ष पंकज विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राहुल पासवान, सुब्बी परवीन वरिष्ठ कांग्रेसियों में पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष निसार खान नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार भुईंया, भैया असीम कुमार, मुस्ताक अंसारी के अतिरिक्त युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे ।