पाटन थाना कांड 88/26 में बड़ी कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त शमशेर अंसारी गिरफ्तार
पाटन थाना कांड 88/26 में प्राथमिकी अभियुक्त शमशेर अंसारी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में!
पाटन (पलामू): पाटन थाना कांड संख्या 88/26, दिनांक 31 मई 2026 से जुड़े मामले में पाटन पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त शमशेर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 31 वर्ष है और वह मझौली गांव निवासी अमरूलाह अंसारी का पुत्र बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के क्रम में मामले में धाराओं में परिवर्तन भी किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शमशेर अंसारी को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पाटन थाना प्रभारी के नेतृत्व मे केस आइओ जीतेन्द्र यादव ने उसे माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।मौके पर कई पुलिस जवान मौजूद रहे!

