भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ INS निपुण, समुद्री सुरक्षा और बचाव क्षमता होगी मजबूत

भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ INS निपुण, समुद्री सुरक्षा और बचाव क्षमता होगी मजबूत

मुंबई। टाइगर गेट स्थित नेवल डॉकयार्ड में आयोजित भव्य कमीशनिंग समारोह के दौरान INS निपुण को आधिकारिक तौर पर भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया। इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन, पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्सायन समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में INS निपुण को भारतीय नौसेना को समर्पित किया गया। इस नए पोत के नौसेना में शामिल होने से समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ गहरे समुद्र में गोताखोरी और बचाव अभियानों की क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

INS निपुण को भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पोत के जरिए समुद्र में विभिन्न प्रकार के बचाव और गोताखोरी से जुड़े अभियानों को अधिक प्रभावी तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा। इसके नौसेना बेड़े में शामिल होने को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। यह पोत देश की बढ़ती समुद्री क्षमताओं और स्वदेशी रक्षा निर्माण की दिशा में भारत के प्रयासों को भी दर्शाता है।