गिरिडीह में 29-30 अगस्त को लगेगा ‘स्वस्थ मेला’, सस्ती दरों पर होगी स्वास्थ्य जांच
गिरिडीह में 29-30 अगस्त को लगेगा ‘स्वस्थ मेला’, सस्ती दरों पर होगी स्वास्थ्य जांच
गिरिडीह: डॉ. लाल पैथलैब्स की ओर से गिरिडीह में 29 और 30 अगस्त, शनिवार एवं रविवार को ‘स्वस्थ मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। मेले में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
मेले में सीबीसी , ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, एसजीपीटी और क्रिएटिनिन की जांच के लिए विशेष ‘ग्रामीण फिट’ पैकेज ₹150 में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा स्वस्थफिट के तहत शुगर, लिपिड, थायरॉयड, एलएफटी , केएफटी , एचबीए 1सी , विटामिन-डी , बी 12 और सीबीसी जैसी जांचों के पैकेज भी रियायती दरों पर दिए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार मेले के दौरान डॉक्टर परामर्श और आंखों की जांच नि:शुल्क रहेगी। स्थानीय स्तर पर डॉ. लाल पैथलैब्स के केंद्र बरगंडा और बड़ा चौक में भी स्वास्थ्य जांच सेवाएं उपलब्ध हैं। मेला स्थल: बोरो, सिद्धि डायग्नोस्टिक सेंटर, बरगंडा, गोवर्धनलाल मेमोरियल हॉस्पिटल के पास, गिरिडीह।

