पीएम मोदी का 4 दिवसीय विदेश दौरा आज से, उज्बेकिस्तान और किर्गिज़स्तान जाएंगे
पीएम मोदी का 4 दिवसीय विदेश दौरा आज से, उज्बेकिस्तान और किर्गिज़स्तान जाएंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक उज्बेकिस्तान और किर्गिज़स्तान के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री 29 और 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, सहयोग और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। यह प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी।
दौरे के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 31 अगस्त और 1 सितंबर को किर्गिज़स्तान पहुंचेंगे, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री की कई द्विपक्षीय बैठकों की भी संभावना है। इसके अलावा पीएम मोदी World Nomad Games के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

