पलामू पुलिस ने जीता फैंसी मैच, मीडिया की दोनों टीमों को मिली हार
पलामू – खेल दिवस पर अयोजित फैंसी मैच में पलामू पुलिस ने मीडिया के टीम को हराया मीडिया के तरफ से दो अलग अलग टीम खेली, दोनो को हार का सामना करना पड़ा. पुलिस टीम का नेतृत्व SDPO राजेश यादव ने किया जबकि मीडिया टीम का सतीश सुमन और नीरज कुमार ने किया. एसपी कपिल चौधरी ने हौसला बढ़ाया. SDPO राजेश यादव और सब इंस्पेक्टर सौरव ने पुलिस के तरफ से बेहतर खेला. जबकि मीडिया के तरफ से अरुण कुमार शर्मा और अंकित कुमार शुक्ला ने बेहतर खेल दिखाया.

