ऑपरेशन प्रहार के तहत 960 ग्राम तरल अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत 960 ग्राम तरल अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पांकी
जिला पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ एवं ‘सफाया’ के तहत एक सफलता मिली है। पिपराटांड थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 960 ग्राम अवैध तरल (लिक्विड) अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
अमानत नदी बैराज के पास हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) लेसलीगंज (पांकी) के नेतृत्व में 26 अगस्त को पिपराटांड थाना अंतर्गत अमानत नदी बैराज के समीप छापेमारी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 960 ग्राम अवैध तरल अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनोज भुइयाँ (22 वर्ष), पिता- बिदेशी भुइयाँ, निवासी ग्राम- तितलंगी, थाना- पिपराटांड, जिला- पलामू के रूप में की गई है।
इस संबंध में पिपराटांड थाना में कांड संख्या- 46/2026, धारा- 17(b)/18(c) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

