भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, दिया सुरक्षा का संदेश
पांकी थाना परिसर में रक्षाबंधन
भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, दिया सुरक्षा का संदेश
पांकी
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पांकी की पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा महिला नेत्री लवली गुप्ता एवं सांसद प्रतिनिधि रीमा शर्मा ने पांकी थाना परिसर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र (राखी) बांधा। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र सजाते हुए उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।
लवली गुप्ता ने कहा कि पुलिस जवान अपने घर-परिवार से दूर रहकर दिन-रात क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर उन्हें अपनों की कमी महसूस न हो और उनके समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया जा सके, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई।
पुलिसकर्मियों ने भी इस आत्मीयता के लिए भाजपा नेत्री का धन्यवाद व्यक्त किया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता और बहनों की सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
इस दौरान थाना परिसर में काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर पांकी थाना के एएसआई नवल किशोर दुबे समेत कई जवान और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

