“खेलो भारत, जीतो भारत” अभियान के तहत खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन
गिरिडीह,:शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “खेलो भारत, जीतो भारत” विषय पर आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत सर जे. सी. बोस सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में 27 अगस्त 2026 को विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, खेल भावना एवं अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “ऊर्जावान 29 चैलेंज” के अंतर्गत पुश-अप, स्किपिंग एवं प्लैंक चैलेंज आयोजित किए गए। इसके साथ ही “पास द बॉल” एवं अन्य खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
“खेल से स्वास्थ्य” विषय पर स्लोगन/नारा एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अलावा योगासन, मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकशी एवं तीरंदाजी जैसी सांकेतिक एवं पारंपरिक खेल गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य श्री मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के द्वारा विद्यालय को हेड गर्ल के साथ मशाल जलाकर हुआ। खेल शिक्षक श्री पार्थ सारथी ने विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य ने कहा ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन,परस्पर सहयोग की भावना को जीवंत रूप में शिक्षित है।
इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक/शिक्षिकाएँ पापिया सरकार, अख्तर अंसारी, इंद्रदेव साव, बामशंकर मंडल, मिथिलेश वर्मा, प्रेमलता कुमारी, गीता सिन्हा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाते रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सक्रिय एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

