रेवारातु पंचायत में बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण, खेल से शारीरिक और मानसिक विकास पर दिया जोर
सतबरवा प्रखंड के रेवारातु पंचायत में बच्चों को फुटबॉल वितरण
खेल से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास पर जोर*
आज सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के रेवारातु पंचायत अंतर्गत दरुवा राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में दरूवा बरहकुरूवा में बच्चों और बच्चियों को फुटबॉल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक एकाग्रता आती है। विगत छह साल से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को हौसला बढ़ाने का काम किया जा रहा है। खेल को कैरियर भी बनाया जा सकता है। बच्चों को नशा से दूर रहने और फुटबॉल के क्षेत्र में अपना नाम रौशन करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में समाजिक कार्यकर्ता आशिष कुमार सिन्हा, प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुज ठाकुर, धावाडिह पंचायत के उपमुखिया मुधिर साहु, शिक्षक बाबुलाल सव, संजय लकडा, भिम प्रसाद साहू, विरेन्द्र उरांव, मदन उरांव सहित कई लोग मौजूद रहे।
खिलाड़ियों में धीरज प्रजापति, रंजीत प्रजापति, अनय उरांव, अशोक उरांव, जसबीर कुमार, जय मंगल उरांव, दिपक कुमार, सोनाली कुमारी, सुगनती कुमारी, सोनम कुमारी, अमिषा कुमारी, अमरिता कुमारी सहित दर्जनों बच्चे-बच्चियां उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

