दिल्ली के स्कूलों में मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर अलर्ट
दिल्ली के स्कूलों में मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर अलर्ट
नई दिल्ली। मौसमी इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर दिल्ली के स्कूलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
निदेशालय ने स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ संक्रमण से बचाव और श्वसन स्वच्छता के उपायों को मजबूत करने की सलाह दी है। स्कूलों से विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वच्छता संबंधी जरूरी सावधानियों के प्रति जागरूक करने तथा संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

