BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह सस्पेंड, विवादित बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन

BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह सस्पेंड, विवादित बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन

बिहार: BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के कथित विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा एक्शन लिया है। बयान सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी से बात की और उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग को निलंबन की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। मामले में अधिकारी के वायरल वीडियो और उनके बयान को लेकर कार्रवाई की गई है।