कृषि योजनाओं की समीक्षा में डीसी के निर्देश, किसानों तक उन्नत तकनीक पहुंचाने पर जोर
कृषि योजनाओं की समीक्षा में डीसी के निर्देश, किसानों तक उन्नत तकनीक पहुंचाने पर जोर
गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कृषि विभाग एवं आत्मा (ATMA) से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्ष 2025-26 की योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में किसानों के Inter-State Exposure Visit, जिला स्तरीय कृषि मेला, कृषि प्रक्षेत्र और पंचायत स्तर के कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने किसानों तक उन्नत, जैविक और कम लागत वाली कृषि तकनीकों की जानकारी सरल माध्यम से पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक में जैविक खेती, जीवामृत-बीजामृत, कीटनाशक प्रबंधन और नीम आधारित कीटनाशकों से संबंधित तकनीकी लिफलेट व बुकलेट के व्यापक वितरण पर जोर दिया गया। सातों प्रखंडों में कृषक गोष्ठी, हाइब्रिड मूंग और सब्जी प्रत्यक्षण की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सफल कृषि तकनीकों का व्यापक विस्तार सुनिश्चित करने के लिए नियमित अनुश्रवण का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

