ईद-ए-मिलाद-उन्नबी को लेकर गिरिडीह पुलिस अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

गिरिडीह। जिले में ईद-ए-मिलाद-उन्नबी के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए गिरिडीह पुलिस ने मंगलवार को व्यापक सुरक्षा तैयारी कर ली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के दिशानिर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इस दौरान जिले के जमुआ, निमियाघाट, भरकटा ओपी, बेंगाबाद समेत कई थाना क्षेत्रो में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के आसपास क्षेत्रों में प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर रही है वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम भी लगातार अलर्ट मोड में रखा है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी दिन भर विभिन्न इलाकों का लगातार निरीक्षण कर रहे। शहर में पैदल गश्ती के साथ-साथ मोटरसाइकिल गश्ती दल भी तैनाती की गई है। इस मौके पर मस्जिदों और इमामबाड़ो के आसपास पुलिस बलों की कड़ी निगरानी रख रही है।
पुलिस ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सरकारी-प्राइवेट कार्यक्रमों के पास अतिरिक्त पेट्रोलिंग व मोबाइल टीम तैनात की गई हैं। ड्रोन से हवाई निगरानी कर के संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई की क्षमता होने के कारण तैनात अधिकारी किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते नियंत्रित करने के लिए सतर्क हैं। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी फुटेज की लाइव मॉनिटरिंग कर भीड़-व्यवस्था और यातायात पर नजर रख रही है।
पुलिस ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य त्यौहार को शांति और श्रद्धा के साथ मनवाना है। पुलिस और प्रशासन सभी धार्मिक संस्थाओं के साथ समन्वय बना कर चल रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।” उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे आयोजकों और पुलिस के निर्देशों का पालन करें और किसी संदिग्ध सूचना की तुरन्त जानकारी नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन पर दें।