चीनी, गुड़ और प्याज की बढ़ती कीमतों पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जताई चिंता

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने कहा की रोजाना इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री में बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार से कदम उठाने की मांग की हैं। चीनी, गुड़, प्याज,की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की है। चीनी गुड़ प्याज का कीमत 15 से 20 रुपया प्रति किलो बढ़ गई है। इससे मिठाई एवं अन्य पकवान बनाने की कीमत बढ़ गई हैं। कीमती में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। खास कर गरीब परिवारों पर ज्याद पढ़ रहा हैं गरीबों में महगाई से हाहाकार मचा हुआ है। केंद्र सरकार महगाई रोकने में पूरी तरह असफल रही है।

मोर्चा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग किया है कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए जल्द कदम उठाई जाय ताकि आम लोगों को राहत मिल सके ।