RJD सांसद अभय कुशवाहा की तबीयत में सुधार, अल्सर के कारण हुआ था रक्तस्राव
RJD सांसद अभय कुशवाहा की तबीयत में सुधार, अल्सर के कारण हुआ था रक्तस्राव
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद अभय कुशवाहा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तमिलनाडु के मदुरै स्थित वेलम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर समर्थकों और परिजनों में चिंता बनी हुई थी।
चिकित्सकीय जांच में उनके पेट में गंभीर अल्सर के कारण अत्यधिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई। फिलहाल उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। इसके बाद समर्थकों और परिजनों ने राहत की सांस ली है।
बताया गया कि 19 अगस्त को पटना में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सांसद हैदराबाद गए थे। वहां से वे मदुरै पहुंचे, जहां 21 अगस्त को अचानक उनकी तबीयत गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सांसद के स्वास्थ्य में सुधार की खबर मिलने के बाद उनके समर्थकों ने राहत जताई और जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।
औरंगाबाद संवाददाता — मनोज कुमार गुप्ता




