हरिहरगंज के सीता प्लस टू विद्यालय में संस्कृत सप्ताह समारोह, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

हरिहरगंज, सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त बीईओ शिवकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना के पावन स्वर के साथ शुरू हुए इस समारोह में छात्रों ने देववाणी के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत भाषा में स्वागत भाषण दिया और श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।
​सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के द्वारा सुंदर संस्कृत गीत और लघु नाटक प्रस्तुत किए गए, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए और तालियां बजाईं।
​इस अवसर पर शिक्षक गण हरिहर प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, कपिल, विनय पाठक, आनंद प्रजापति, अब्बू शाह और राजकुमार के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।
​इस आयोजन की सफलता में कार्यक्रम के संयोजक संस्कृत शिक्षक डॉ. राजकुमार और विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय प्रसाद राय का सफल मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
​पलामू हरिहरगंज संवाददाता, मनोज कुमार गुप्ता।