पडिक्कल का शतक, श्रीलंका में विराट कोहली की बराबरी; भारत 300/5 पर
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट का आगाज 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर हुआ। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और देवदत्त पडिक्कल ने इस फैसले को सही साबित कर दिया। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए पडिक्कल ने शानदार 117 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली। श्रीलंका में कोहली के नाम 2 टेस्ट शतक हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर 5 शतकों के साथ सबसे आगे हैं। खास बात यह है कि पडिक्कल 7 साल बाद घर से बाहर लगातार दो टेस्ट में नंबर-3 पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने हैं।

