पलामू में टाउन महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित माहौल
पलामू में टाउन महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित माहौल
मेदिनीनगर। पुलिस अधीक्षक पलामू श्री कपिल चौधरी ने 24 अगस्त 2026 को टाउन थाना परिसर में नवनिर्मित टाउन महिला थाना के नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सदर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। नए भवन का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े मामलों का त्वरित और संवेदनशील तरीके से निष्पादन करना है।
नवनिर्मित भवन में पीड़ित महिलाओं और आम नागरिकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे थाना पहुंचने वाली महिलाओं को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके। बेहतर आधारभूत संरचना से महिला संबंधी शिकायतों के निष्पादन में पुलिसिंग व्यवस्था और प्रभावी होने की उम्मीद है। पलामू पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।



